गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा व परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का महाप्रयाण दिवस पूजा मनाया गया

Location: Shree banshidhar nagar

फ़ोटो


श्री बंशीधर नगर- नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा व परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का महाप्रयाण दिवस पूजा पाठ व धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया.

इस अवसर पर सामूहिक जाप, हवन-यज्ञ किया गया. सजल श्रद्धा और प्रखर प्रज्ञा का पूजन करते हुए विशेष आहुतियां दी गईं.इस गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति दी और घर परिवार में सुख शांति, समृद्धि व विश्व कल्याण की मंगल कामना की. गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिवाजक ललसु राम के द्वारा गायत्री भजनों के माध्यम से मां गंगा की महिमा का गुणगान किया गया,वहीं बांसुरी वादक सुजीत कुमार ने अपनी मधुर बांसुरी वादन प्रस्तुत किया. महाआरती के बाद कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक अजीत चौबे ने कहा कि गंगा दशहरा के दिन ही गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था एवं मां गायत्री का भी जन्म हुआ था.इसी दिन परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने देह त्याग किया था. उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान ध्यान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है, इस दिन दान पुन का भी विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी लोक पर हुआ है,इसलिए गंगा दशहरा का विशेष महत्व होता है.श्री चौबे ने कहा कि विश्व में शांति बनी रहे,यही हम लोग कामना करते हैं.साथ ही मानव के कल्याण के लिये हर किसी को संवेदनशील रहने का आवाहन किया.उन्होंने गायत्री परिवार के परिजनों से जीवन में बुराई का त्याग कर अच्छाई ग्रहण करने का भी अनुरोध किया. मौके पर अनिल लाल अग्रवाल, जोखू प्रसाद, डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, डॉ सतीश कुमार, अमरकेश प्रसाद, अमर जायसवाल, राजेश जायसवाल, शुभम सिंह यादव, सुरेश विश्वकर्मा, सुजीत कुमार, शुभम जायसवाल, रवि अग्रवाल, विकास जायसवाल, सौरभ कुमार, मीना देवी, अनीता देवी, लाल देवी, इंद्रावती देवी, धनदुलारी देवी, करुणा देवी, लाली देवी, मंजू देवी, साक्षी कौर, ज्योति कौर, प्रियंका अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, देवंती देवी, रूबी तिवारी, मिस्ठी अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!