गरीब और अनाथ व्यक्ति के दाह संस्कार के लिए समाजसेवियों और चंद्रवंशी समाज के लोगों ने बढ़ाया कदम

Location: पलामू

मेदिनीनगर।मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान हमीदगंज मोहल्ला निवासी अनिल चंद्रवंशी के रूप में की गई है। बताते चले की मृतक अनिल चंद्रवंशी करीब दो वर्षों से मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रहकर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहा था। इन दो वर्षों में अनिल का कोई भी परिवार उनसे मिलने नहीं आया।जिसके कारण अनिल का जीवन अनाथ व्यक्ति के तरह कटता था।इसी बीच शनिवार की रात जब उसकी मौत हुई तो उसका परिवार का कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था।रविवार की सुबह एक पत्रकार और एक नेता शैलेश चंद्रवंशी द्वारा काफी खोजबीन के बाद पता चला की शहर के बीएन कॉलेज एरिया में मृतक अनिल के भाई का घर है और घर में सिर्फ भतीजा लोग रहते है।अनिल के भाई का भी मौत हो चुका है।इसके बाद शैलेश चंद्रवंशी के द्वारा भतीजा को शव के सत्यापन के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।अस्पताल में अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीटू और पुलिस जवान महेंद्र कुमार ने भतीजे से शव का सत्यापन कराया। सत्यापन के बाद पुलिस के द्वारा शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक का कोई नहीं था।वह अनाथ का जिंदगी जीता था और भतीजा लोग भी काफी गरीब थे।इसके वजह से एक पत्रकार ने चंद्रवंशी समाज और अन्य समाजसेवी लोगो से अनिल के दाह संस्कार के लिए सहयोग राशि देने का आग्रह किया।जिसके बाद समाजसेवी ऑडियोजॉलिस्ट धनंजय जायसवाल, शैलेश चंद्रवंशी,वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की शर्मिला वर्मा,रांची सेमफोर्ड हॉस्पिटल के मैनेजर अमित चंदेल, चंद्रवंशी समाज के पलामू जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी,पुलिस पदाधिकारी सुशीला टीटू,पुलिस जवान महेंद्र कुमार सहित चंद्रवंशी समाज के अन्य लोगों ने अनिल के दाह संस्कार में सहयोग राशि दिए। इनके द्वारा दिए गए सहयोग राशि की वजह से ही मृतक अनिल चंद्रवंशी के दास संस्कार का कार्यक्रम सफल हो पाया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!