गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर जमकर बरसे झामुमो प्रवक्ता, कहा – “बकवास और विनाश का प्रत्यक्ष उदाहरण

Location: Garhwa

गढ़वा :विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता धीरज कुमार दुबे ने तीखा हमला बोला है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने विधायक को “बकवास और विनाश का प्रत्यक्ष उदाहरण” बताया। दुबे ने कहा कि बजट सत्र में जनहित के मुद्दे उठाने की बजाय विधायक निरर्थक बातें कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्येंद्र नाथ तिवारी मानसिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं और झामुमो कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर उन्हें पागलखाने में भर्ती कराने की मांग करेंगे।

झामुमो प्रवक्ता ने विधायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “चोर मचाए शोर” की कहावत सत्येंद्र नाथ तिवारी पर सटीक बैठती है। उन्होंने कहा कि अलकतरा चोरी और 50 करोड़ के विधायक कोटा घोटाले में जेल जा चुके तिवारी अब पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर झूठे आरोप लगाने में जुटे हैं।

दुबे ने कहा कि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी विकास कार्यों में रुचि लेने की बजाय केवल कमीशनखोरी में लिप्त हैं। उन्होंने चुनौती दी कि विधायक अपने आरोपों को प्रमाणित करें या माफी मांगें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

    मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
    error: Content is protected !!