गढ़वा में सरहुल महोत्सव की धूम, पारंपरिक अनुष्ठानों और शोभायात्रा से गूंजा शहर

गढ़वा : कल्याणपुर पुलिस लाइन में सरहुल महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। पुलिस लाइन स्थित सरना स्थल पर विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें एसपी दीपक कुमार पांडे , एसडीओ संजय कुमार एवं अभियान एसपी राहुल देव बड़ाइक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सरहुल पूजा संपन्न होने के बाद पारंपरिक मांडर और नगाड़े की धुन गूंज उठी, जिस पर अधिकारी और स्थानीय लोग झूमने लगे। सरहुल महोत्सव में शामिल हुए लोगों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक वस्त्र पहनकर प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
एसपी दीपक कुमार वनडे ने इस अवसर पर कहाआदिवासियों के लिए धरती ही ईश्वर है, और इसका संरक्षण हमारा कर्तव्य है। यदि हमें अपनी धरती को बचाना है, तो जंगल, पहाड़ और जीव-जंतुओं की रक्षा अनिवार्य है।”

वहीं, एसडीओ संजय कुमार ने सरहुल को प्रकृति से जुड़ने का पर्व बताते हुए कहा,
“यह त्योहार प्रकृति और लोक जीवन के अटूट संबंध को दर्शाता है। हमें अपनी परंपराओं को सहेजकर रखना चाहिए।”
सरहुल महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग लोकगीतों पर झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आदिवासी संस्कृति की झलक ने पूरे शहर को सरहुल के रंग में रंग दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!