गढ़वा में वीर परिवार सहायता योजना पर जागरूकता कार्यक्रम, वीरांगना को किया गया सम्मानित

Location: Garhwa



माननीय उच्च न्यायालय झालसा रांची के दिशा-निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) गढ़वा श्री मनोज प्रसाद एवं सचिव श्रीमती निभा रंजना लकड़ा के आदेशानुसार आज दिनांक 2 नवंबर 2025 को होटल मंगलम में “वीर परिवार सहायता योजना 2025” पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों और उनके आश्रित परिवारों के सम्मान, मार्गदर्शन एवं सहायता हेतु चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना था।

कार्यक्रम में डीएलएसए गढ़वा के डेडिकेटेड सेल अधिवक्ता राम लखन पांडे ने वीर परिवार सहायता योजना पर विधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार सैनिकों और उनके आश्रितों के अधिकारों की रक्षा हेतु हमेशा तत्पर है।

सैनिक प्रकोष्ठ के पीएलवी अजय कुमार तिवारी ने वीर परिवार सहायता योजना के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी वीर परिवारों तक इसकी जानकारी पहुँचाने का आह्वान किया। मंच संचालन पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने किया।

इस अवसर पर पीएलवी कृष्णानंद दुबे, अरविंद तिवारी, सुधीर चौबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की महत्ता एवं नालसा वीर परिवार सहायता योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में शिक्षक प्रतिनिधि रमेश कुमार सिंह ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों की शहादत देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। शिक्षक समाज की जिम्मेदारी है कि नई पीढ़ी को देशभक्ति और सेवा भावना से परिचित कराए। उन्होंने वीर परिवारों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर वर्ष 1971 के युद्ध में शहीद रामप्रीत ठाकुर की विधवा वीरांगना संकलिया कुंवर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों एवं उनके आश्रित परिवारों के लिए प्रहरी के रूप में खड़ा है। सैनिक निश्चिंत होकर सीमा पर ड्यूटी करें, उनके परिवार की सहायता के लिए डीएलएसए के सैकड़ों पीएलवी सदैव तत्पर हैं।

कार्यक्रम में सेवा निवृत्त एवं कार्यरत सैनिक अशोक तिवारी, सुनील चौबे, सुखलाल बाखला, नामदेव राम, ब्रज मोहन ठाकुर, भारद्वाज पांडे, श्यामा चौबे, सुदामा प्रजापति, जितेंद्र मिश्रा, रामजी तिवारी सहित अनेक वीर परिवार उपस्थित थे।

पीएलवी रविन्द्र यादव, संगीता सिन्हा और राम शंकर चौबे ने अपने विचार रखे। कई वीर परिवारों ने अपनी समस्याएँ भी साझा कीं।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!