गढ़वा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, चोरी व सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

Location: Garhwa



गढ़वा।
आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को बायो डायवर्सिटी पार्क, रंका में पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री अमन कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले में चोरी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने आभूषण दुकानों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग के माध्यम से विशेष निगरानी रखने, स्थानीय व्यवसायियों के साथ सुरक्षा को लेकर ऑडिट मीटिंग करने पर जोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि घटित आपराधिक घटनाओं में उपलब्ध साक्ष्यों का फिंगर प्रिंट संग्रह अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि अनुसंधान में सुविधा हो सके। तार चोरी की घटनाओं, विशेषकर गढ़वा एवं मेराल थाना क्षेत्र में, शीघ्र उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया।
आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर समयबद्ध तैयारी करने, पॉक्सो एक्ट से संबंधित लंबित मामलों का विधिवत एवं शीघ्र निष्पादन करने, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा प्रस्ताव समय पर भेजने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही पुराने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, नियमित अंतराल पर सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कार्रवाई, तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर विशेष उपाय करने पर बल दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने SC/ST एवं पॉक्सो एक्ट, नक्सल कांड, NDPS, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट, CCA, साइबर अपराध, JOFS, पीजी पोर्टल, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की निष्पादन जैसे मामलों में अनुसंधान की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही DGsP & IGsP Conference पोर्टल पर थानावार प्रविष्टि, ई-साक्ष्य पर कांडों की एंट्री तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने की बात कही गई।
पेट्रोलिंग पार्टी पर QR कोड के माध्यम से निगरानी, नफीस में बंद कैदियों के फिंगर प्रिंट की प्रविष्टि और विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।
गोष्ठी के उपरांत सामूहिक पिकनिक भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 184/2025 के सफल उद्भेदन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित अधिकारियों में—
श्री नीरज कुमार (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा)
श्री सत्येंद्र नारायण सिंह (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर)
श्री चिरंजीव मंडल (प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा)
श्री अनिमेष शांतिकारी (थाना प्रभारी, डंडई)
श्री उपेंद्र कुमार (थाना प्रभारी, नगर ऊंटारी)
श्री अमित प्रशांत (पु०अ०नि०, नगर ऊंटारी थाना)
शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!