गढ़वा में भाजपा ने 24 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, 3 मंडल की घोषणा रोक़ी गई

Location: Garhwa

भाजपा जिला कार्यालय पिंड्रा, गढ़वा में शुक्रवार को जिले भर के सभी मंडल अध्यक्षों की औपचारिक घोषणा जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव, सह–अधिकारी ओमप्रकाश केशरी एवं मधुलता कुमारी की उपस्थिति में की गई। कुल 27 मंडलों में से 24 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई, जबकि बरडीहा, डंडा और श्री बंशीधर नगर मंडल की घोषणा किसी कारणवश रोक दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। मंडल चुनाव के दौरान नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई और घोषणा के बाद नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला।

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने हर समाज की भागीदारी के साथ संगठन सुदृढ़ करने पर बल दिया।

घोषित मंडल अध्यक्ष इस प्रकार हैं —

  • भंडरिया: ललन बैठा
  • बड़गड़: बजरंग प्रसाद
  • मझीआंव ग्रामीण: दीपक चौहान
  • मझीआंव नगर: दीपक चंद्रवंशी
  • कांडी: शशिरंजन दुबे
  • मेराल उत्तरी: अशोक केशरी
  • मेराल दक्षिणी: राजेश यादव
  • गढ़वा ग्रामीण: विकास तिवारी
  • नगर मंडल गढ़वा: धनंजय गोंड
  • गोवावल: परीक्षित तिवारी
  • रमकंडा: राजकुमार विश्वकर्मा
  • रंका उत्तरी: बसंत प्रसाद
  • रंका दक्षिणी: बलराम यादव
  • चिनियां: राजेश प्रसाद
  • श्री बंशीधर नगर ग्रामीण: विकास पांडेय
  • भवनाथपुर: भानु प्रताप साव
  • रमना: बलजीत सोनी
  • हरिहरपुर: संतोष सिंह
  • खरौंधी: उपेंद्र दास
  • केतार: कन्हाई प्रसाद
  • सगमा: दिलीप यादव
  • विशुनपुरा: कृष्णा विश्वकर्मा
  • डंडई: श्रवण चंद्रवंशी
  • धुरकी: मंगल यादव

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ. पतंजलि केशरी, राजीव रंजन तिवारी, रितेश चौबे, उमेश कश्यप, मुरारी यादव, टिंकू गुप्ता, लक्ष्मण राम, बिभूति भूषण चौबे, अभिषेक कश्यप, रामशीष तिवारी, रामलला दुबे, उमेश कश्यप, जितेंद्र चंद्रवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!