आवासीय विद्यालय के नौनिहाल नशे की गिरफ्त में, वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल

Location: Ranka

रंका (गढ़वा) प्रखंड के आवासीय विद्यालय कुदरुम में पढ़ने वाले बिश्रामपुर, बंसकटिया, कुदरुम और ढेगुरा गांव के दर्जनभर से अधिक नौनिहालों के नशे की चपेट में आने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चौथी–पांचवीं कक्षा के छात्र सन्फिक्स ड्रग, गुटखा, शराब और गांजा के सेवन की बात स्वीकार करते दिख रहे हैं।
(वीडियो की सत्यता की पुष्टी किसी अन्य माध्यम द्वारा नहीं की गई है।)

स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन दोनों को इस स्थिति की जानकारी होने के बावजूद रोकथाम के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नतीजतन देश का भविष्य कहे जाने वाले नौनिहाल धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार सन्फिक्स जैसी जहरीली वस्तु बिश्रामपुर के बाईसप्लॉट क्षेत्र में एक किराना दुकान पर बच्चों को आसानी से थोक में उपलब्ध हो जाती है। यही नहीं, विद्यालय परिसर के आसपास छोटे-छोटे गुमटी और दुकानों में गुटखा, गांजा, भांग, कफ सिरप और अन्य नशीले पदार्थ खुलेआम बेचे जा रहे हैं, जिससे बच्चे और युवा नशे की दुनिया में खिंचते जा रहे हैं।

इसका असर परिवारों पर भी पड़ रहा है, जिसके चलते कई महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं। यह स्थिति सभ्य समाज के लिए गंभीर खतरे की घंटी है।

ज़रूरत है कि समाज, विद्यालय प्रबंधन और सरकारी तंत्र मिलकर तत्काल सकारात्मक पहल करें, ताकि नौनिहालों को नशे के जाल से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी सुरक्षित की जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!