गढ़वा में बदलाव की उम्मीद, विधायक ने डीसी से उठाए जनहित के मुद्दे

Location: Garhwa

गढ़वा : विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने नव नियुक्त उपायुक्त दिनेश कुमार यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने डीसी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि गढ़वा जैसे आकांक्षी जिले को आपके जैसे कर्मठ अधिकारी की जरूरत थी।

विधायक ने मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार को प्रमुख समस्या बताते हुए कहा कि कई योजनाएं कागज पर पूरी दिखाकर 100% राशि की निकासी कर ली गई है। उन्होंने इस मामले में गहराई से जांच की मांग की। साथ ही जल जीवन मिशन में हुए घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि अधिकारी खुद को पूर्व मंत्री का करीबी बताकर नियमों को ताक पर रखकर सरकारी जमीनों को औने-पौने दामों में बेच रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घोटाले से हुई कमाई का हिस्सा तत्कालीन डीसी तक पहुंचाया गया। उन्होंने इन आरोपों की शिकायत ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही।

विधायक ने पीडीएस घोटाले और एलपीसी के नाम पर माफियाओं द्वारा कब्जा जैसी समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि गढ़वा की कानून-व्यवस्था, जमीन माफिया, भ्रष्टाचार और योजनाओं में गड़बड़ियों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम जरूरी हैं।

अंत में विधायक तिवारी ने उम्मीद जताई कि नए डीसी के नेतृत्व में जिले में सुधार होगा और जनता को एक जवाबदेह प्रशासन का अनुभव मिलेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!