Location: Garhwa
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत जिला गव्य विकास कार्यालय, गढ़वा द्वारा स्थानीय कार्यालय परिसर सोनपुरवा में दुधारू पशु मेला/शिविर का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न पशु आपूर्तिकर्ताओं द्वारा लाए गए दुधारू पशुओं का लाभुकों ने स्वयं मोलभाव कर चयन किया एवं क्रय किया। चयनित पशुओं का वितरण उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा लाभुकों के बीच किया गया।
मेले में दो गाय योजना के तहत 14 लाभुकों को, जबकि पांच गाय एवं दस गाय योजना के तहत 1-1 लाभुक को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा प्रखंड कांडी के एक लाभुक को गाय की बीमा पॉलिसी बॉन्ड प्रदान किया गया तथा एक अन्य लाभुक को बीमा क्लेम स्वीकृति का पत्र दिया गया।
उपायुक्त दिनेश यादव ने लाभुकों को बधाई देते हुए दुधारू पशुओं की उचित देखभाल करने एवं इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की अपील की।
इस पशु मेला/शिविर में जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे, जिला गव्य विकास पदाधिकारी गिरीश कुमार सहित गढ़वा एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक प्रतिनिधि उपस्थित थे।











