गढ़वा मंडल कारा में देर रात एसडीओ के नेतृत्व में औचक छापेमारी

Location: Garhwa

गढ़वा: जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार देर रात मंडल कारा गढ़वा में एसडीओ संजय कुमार के नेतृत्व में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी दल में कई दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और 200 से अधिक पुलिस बल शामिल रहे।

छापेमारी के दौरान मंडल कारा के सभी वार्डों, महिला वार्ड सहित अन्य बैरकों की सघन तलाशी ली गई। अभियान रात 10:30 बजे शुरू होकर मध्यरात्रि तक चला। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, बीडीओ गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण, सीओ मेराल यशवंत नायक, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता रविकांत शर्मा, थाना प्रभारी बृज कुमार, मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत, महिला थाना प्रभारी सहित कई थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक या जेल मैनुअल के खिलाफ सामग्री नहीं मिली। उन्होंने इसे रूटीन जांच बताते हुए कहा कि ऐसी छापेमारी आगे भी जारी रहेगी

एसडीओ ने कहा कि उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह सतर्क और संजीदा है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

    मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम
    error: Content is protected !!