गढ़वा पुलिस द्वारा स्थापना दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Location: Garhwa

गढ़वा।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस केंद्र, गढ़वा में गढ़वा पुलिस के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक, गढ़वा ने फीता काटकर एवं स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है — यह किसी की जान बचाने का सबसे बड़ा मानव धर्म है।” उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) श्री राहुल देव बड़ाइक, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक श्री चिरंजीव मंडल, परिचारी प्रवर श्री संदीप कुमार, थाना प्रभारी मो. अशफाक आलम (कांडी), जनार्दन राउत (धुरकी), गुलशन कुमार गौतम (खरौंधी), ओमप्रकाश टोप्पो (मझिआंव) सहित कुल 33 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!