गढ़वा पहुँचे झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती बड़गड़ प्रखंड में आयोजित कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, के.एन. त्रिपाठी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं ने प्रखंड व पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान क्षेत्र की अनेक समस्याएं सामने आईं, जिनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी और बिजली की अनियमित आपूर्ति रही। कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से फोन पर वार्ता कर डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश दिए। वहीं बिजली संकट पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समस्या के शीघ्र समाधान हेतु क्षेत्र में कैंप लगाने का आदेश दिया।

वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि दशहरा के बाद वे स्वयं बड़गड़ में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनता दरबार लगाएंगे ताकि क्षेत्रीय समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सके।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में बड़गड़ क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगी। वहीं पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने क्षेत्र से आंदोलन की शुरुआत की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक अंसारी ने की। इस अवसर पर पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र तिवारी, जयशंकर पाठक, हिन्दू न्यास बोर्ड के चेयरमैन सूर्यकान्त शुक्ला, अमूल्य निरज खलखो, कांग्रेस मिडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी, कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!