गढ़वा नगर निकायों में फर्जी ट्रिपल टेस्ट पर आजसू पार्टी ने उठाए सवाल, नए सिरे से सर्वे की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा: नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा नगर परिषद, मझिआंव नगर पंचायत और नगर ऊंटरी नगर पंचायत में किए गए ट्रिपल टेस्ट सर्वे पर आजसू पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि न्यायालय के आदेशानुसार पिछड़ी जाति को आरक्षण देने से पहले डोर-टू-डोर सर्वे होना था, लेकिन अधिकारियों ने यह प्रक्रिया पूरी किए बिना ही ऑफिस में बैठकर रिपोर्ट तैयार कर पिछड़ा वर्ग आयोग को सौंप दी।
आजसू पार्टी ने उपायुक्त गढ़वा से मांग की है कि फर्जी ट्रिपल टेस्ट को रद्द कर तीनों नगर निकायों में नए सिरे से डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाए, ताकि पिछड़ा वर्ग को समुचित अधिकार मिल सके। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वे पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से सदन और न्यायालय तक संघर्ष जारी रखेंगे।

इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, केंद्रीय सदस्य नंदू ठाकुर, इश्तियाक रजा, जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, जिला प्रवक्ता विकास कुमार, श्याम चंद्रवंशी और अनुज कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    गढ़वा में रामनवमी की तैयारी शुरू, धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक में बनी रणनीति

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!