गढ़वा जिले में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर, रुद्राभिषेक, मेले व भंडारे का आयोजन

Location: गढ़वा जिला


मेराल/सगमा/मझिआंव (गढ़वा)। भगवान शिव को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि जिले भर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मेराल, सगमा और मझिआंव प्रखंडों के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, अखंड कीर्तन, भजन-कीर्तन, शोभायात्रा, मेला और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मेराल प्रखंड में भक्ति की धूम
मेराल प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने सपरिवार रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर थाना परिवार के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हासनदाग के चरकपथली पहाड़, लातदाग चूड़ामणि पहाड़ स्थित शिव मंदिर, दलेली मंदिर परिसर तथा मेराल के मुड़ल टोला शिव मंदिर में अखंड कीर्तन और मेले का आयोजन हुआ। मुड़ल टोला शिव मंदिर में नवयुवक फ्रेंड्स क्लब द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई तथा भगवान शंकर का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। हडही पहाड़ पर भी मेले का आयोजन किया गया। विशेष रूप से महिलाओं में पूजा को लेकर उत्साह और भीड़ उल्लेखनीय रही।
सगमा प्रखंड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सगमा प्रखंड क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि आस्था और विश्वास के साथ मनाई गई। विभिन्न गांवों के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हाथों में जल से भरे पात्र, फूल, फल और धतूरा लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
बीरबल गांव स्थित मालिया नदी किनारे सूर्य मंदिर एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ नियंत्रण के लिए श्री राम सेवा समिति और सूर्य मंदिर ट्रस्ट द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार दिशा-निर्देश दिए जाते रहे। मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया, जहां पूजा सामग्री एवं खाने-पीने की वस्तुएं उपलब्ध थीं।
मझिआंव व बरडीहा में मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मझिआंव प्रखंड के चंद्री स्थित प्राचीन शिव मंदिर, बुढ़ी खाड़ हनुमान मंदिर, खजुरी मनोकामनावेर मंदिर, गोपालपुर शिव मंदिर तथा बरडीहा प्रखंड के बरडीहा श्रगारी टोला शिव मंदिर और सेमरी मारे गुरु मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और मेले का आयोजन किया गया।
बरडीहा शिव मंदिर के पुजारी उमेश प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंदिर परिसर में बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आजमगढ़ के प्रसिद्ध बिरहा गायक विजय राज प्रजापति एवं चंदौली की गायिका सुमन त्यागी के बीच मुकाबला प्रस्तावित था।
कार्यक्रम के सफल संचालन और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।
कुल मिलाकर गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक समरसता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसरों में लगे मेले ने पर्व की रौनक को और भी बढ़ा दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!