गढ़वा जिला संयोजक मंडली की बैठक में नई जिला कमिटी का गठन, शंभु राम बने अध्यक्ष

Location: Garhwa

गढ़वा: जिले में संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान की समीक्षा के उद्देश्य से जिला संयोजक मंडली की बैठक मंगलवार को कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, मुख्य संयोजक तनवीर आलम समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि कई स्थानों पर अधूरी सदस्यता रसीदें अब तक जमा नहीं की गई हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया गया कि सभी बची हुई रसीदों को शीघ्र जिला कार्यालय में जमा किया जाए।

साथ ही, जिन बूथ व पंचायत कमेटियों का गठन नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कर उनकी पंजी जिला कार्यालय में जमा कराने का निर्णय लिया गया।

संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बैठक में जिला कमिटी के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें शंभु राम को जिला अध्यक्ष, मो. शरीफ अंसारी को सचिव, चंदन जायसवाल को कोषाध्यक्ष और श्रवण सिंह खरवार को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बनी। अब इन नामों को अनुमोदन के लिए केंद्रीय कार्यालय भेजा जाएगा, जहां से अंतिम स्वीकृति प्राप्त होगी।

बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। सभी नेताओं ने आपसी एकता बनाए रखने और संगठन विस्तार के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से संयोजक प्रमुख तनवीर आलम, धीरज दुबे, मनोज ठाकुर, वीरेंद्र साव, फरीद अंसारी, जवाहर पासवान, मेदिनी खान, परेश तिवारी, नसीम अख़्तर, डॉ. मक़बूल खाँ, राजकिशोर यादव, रेखा चौबे, दीपमाला, धर्मराज पासवान, जानुल्ला अंसारी, मुखराम भारती, अजय उपाध्याय, निर्मल पासवान, रामचंद्र, सलीम जाफर, ज्योति लकड़ा, अनुज कुमार दुबे, संजय कुमार कास्कर, नीरज तिवारी, आशीष अग्रवाल, पुरण तिवारी, रोशन पाठक, नितेश सिंह, मनीष कमलापुरी, अंजलि गुप्ता, अराधना सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!