गढ़वा की जमीनी समस्याओं पर आजसू पार्टी का हल्ला बोल, विधायक सत्येंद्र तिवारी को सौंपा शिकायतों का पुलिंदा

Location: Garhwa

गढ़वा : रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी से आजसू पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर जिले की गंभीर जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आजसू पार्टी गढ़वा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया।

मुलाकात के दौरान जिलेभर में हो रहे प्रशासनिक भ्रष्टाचार, शिक्षा में लूट, स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आरक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी जैसे कई अहम मुद्दों को विस्तार से रखा गया।

प्रमुख मुद्दे जो विधायक के समक्ष उठाए जिले के सभी ब्लॉकों में एलपीसी व अन्य ऑनलाइन सेवाओं के नाम पर आम जनता से बड़े पैमाने पर घूस ली जा रही है। भ्रष्ट अधिकारी खुलेआम वसूली कर रहे हैं।                   री-एडमिशन, वन टाइम फीस और किताबों के नाम पर अभिभावकों से लगभग ₹400 करोड़ की वसूली की गई है। यह अभिभावकों पर आर्थिक बोझ है जिसे अविलंब वापस कराने की मांग की गई

गढ़वा नगर परिषद, बंशीधर नगर पंचायत और मझिआंव नगर पंचायत में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने की प्रक्रिया में फर्जी ट्रिपल टेस्ट कराए जा रहे हैं, जिससे सामाजिक न्याय प्रभावित हो रहा है।                                                                 गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीजों को केवल रेफर किया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग रखी गई।

गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बिना विभागीय अनुमति, टेंडर या एस्टीमेट के दुकानों का निर्माण कर मनमाने ढंग से बिक्री की जा रही है, जिससे गढ़वा को लूटा जा रहा है।

ब्लॉक कर्मियों, अधिकारियों और भू-माफियाओं की सांठगांठ से फर्जी कागजात के जरिए जमीनों की लूट हो रही है। इस पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की गई

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी इन सभी मुद्दों पर जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। हर मंच पर पार्टी इन जनसरोकारों को मजबूती से उठाएगी

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!