गढ़देवी मंदिर में हवन-पूजन से गूंजी दुआएं, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना में जुटे श्रद्धालु

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर शनिवार को शहर स्थित गढ़देवी मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

गढ़देवी मंदिर को इस अनुष्ठान के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यह गढ़वा की प्राचीन और शक्तिशाली शक्ति पीठ के रूप में विख्यात है, जहां विशेष पूजा और हवन का विशेष महत्व माना जाता है। मुख्य पुजारी राजन पांडे के नेतृत्व में मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक अग्निहोत्र कर भगवान से शिबू सोरेन की दीर्घायु और पूर्ण आरोग्यता की कामना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रदूत रहे हैं और उन्होंने आदिवासी समाज और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया है। ऐसे नेता की सेहत को लेकर चिंता स्वाभाविक है।

ज्ञात हो कि वर्तमान में शिबू सोरेन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं, और उनकी स्थिति को लेकर समर्थकों में चिंता बनी हुई है। इससे पहले रांची के जगन्नाथ मंदिर, विभिन्न गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों में भी उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं की जा चुकी हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शंभु राम, चन्दन जायसवाल, रेखा चौबे, आशीष अग्रवाल, मनीष कमलापुरी, दीपमाला कुमारी, राजा सिंह, संजय सिंह छोटू, प्रियम सिंह, अजय सिंह, चंदा देवी, गिरजा देवी, पुष्पा देवी, लीलू देवी, संगीता देवी, पूनम देवी, संजय अग्रहरि, सुजीत चंद्रवंशी, आनंद पांडेय, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, आनंद कुमार, गौतम शर्मा, बड़ू सेन गुप्ता, संतोष चंद्रवंशी, मयंक द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!