खेल प्रतिभा दिखाने हजारीबाग रवाना हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर के छात्र

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर टाउनशिप के भैया-बहन 36वें प्रांतीय खेल-कूद समारोह (कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता) में भाग लेने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 20 मई से 22 मई 2025 तक आयोजित की जाएगी।

विद्यालय की टीम से कुल 9 भैया कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। टीम का नेतृत्व संरक्षक आचार्य मनोज कुमार करेंगे, जबकि निर्णायक की भूमिका में आचार्य अजय सिंह भी साथ मौजूद रहेंगे। सभी खिलाड़ी विद्यालय का गौरव बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे उत्साह एवं जोश के साथ रवाना हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव बालक प्रसाद ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर न केवल खेल प्रतिभा दिखाने का है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को “विजयी भव” का आशीर्वाद देकर विदा किया।

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह प्रांतीय खेल-कूद समारोह छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इस वर्ष यह आयोजन हजारीबाग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में हो रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!