खरसोता में आरसीसी नाली निर्माण का विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने किया शिलान्यास

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रखंड अंतर्गत खरसोता में स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को नारियल फोड़कर आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह नाली निर्माण खरसोता तीन मुहान से सतबहिनी मोड़ तक किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग के तहत लगभग 300 मीटर लंबी आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा।
बताया गया कि इस नाली निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। वर्षों से बरसात के मौसम में मझिआंव–सूंडीपूर एवं खरसोता–सतबहिनी मुख्य सड़क के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से सहित घरों के पीछे जलजमाव की गंभीर समस्या बनी रहती थी। बरसात के दिनों में लोगों के घरों में लगातार पानी भरा रहता था और सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो जाती थी। नाली निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को जलजमाव से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आरसीसी नाली निर्माण से वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा, जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। नाली निर्माण से न केवल जल निकासी बेहतर होगी, बल्कि सड़क और आसपास के आवासीय क्षेत्रों को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा।
विधायक ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना ही उनके विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और आगे भी इसी तरह विकास कार्यों को गति दी जाती रहेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस जनोपयोगी कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!