खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

विद्युत करंट से वृद्धा हुआ घायल

 गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी सुकुरती कुंवर पति स्व.भगवान चौधरी शनिवार की अलसुबह विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि सुकुरती कुंवर ने अलसुबह शौच के लिए घर से बाहर जा रही थी। इस दौरान अंधरीदामर के समीप नीचे लटक रहे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गई। घटना के बाद स्वजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

 
कलयुगी भाई का कमाल छोटे भाई ने बड़े भाई को पीटा

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी बिजेंद्र बिंद पिता सुरेश बिंद को उसके छोटे भाई श्रवण कुमार ने पीटकर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।             

बताया गया कि बिजेंद्र बिंद की मां अपने छोटे पुत्र श्रवण के साथ रहती है। जबकि इन दिनों बिजेंद्र पत्नी मायके गई है। शुक्रवार की रात में बिजेंद्र बिंद ने घर आने पर मां से खाना मांगा। तब उसके भाई श्रवण ने उसकी जमकर पिटाई।

पत्नी से झगड़ा कर पति ने खाया जहर

गढ़वा : चिनियां थाना क्षेत्र के जमुनियांटांड निवासी प्रताप सिंह पिता कृष्ण प्रताप सिंह ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि प्रताप सिंह व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे गुस्से में आकर उसने शुक्रवार की रात में कीटनाशक खा लिया। सदर अस्पताल में इलाजरत प्रताप सिंह की हालत में सुधार हो रहा है।

 
 महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

 गढ़वा : बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव निवासी शैलेश कुमार चौधरी की पत्नी किरण देवी हैंडपंप पर पैर फिसलने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गढ़वा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।             बताया गया कि किरण देवी ने घर के बाहर हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। इस दौरान वहीं पर अचानक एक सांप के निकल आने से वह भागने के क्रम में फिसल कर गिर गई। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी है।

 बालू लदे ट्रैक्टर से गिरकर युवक घायल, चल रहा इलाज

 गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओबरा के निकट कुड़ेलवा जंगल में बालू लदे ट्रैक्टर से गिरकर उसका चालक दिलीप सिंह पिता शिवकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि दिलीप सिंह ने शनिवार को ट्रैक्टर से बालू लेकर जा रहा था। इस दौरान कुड़ेलवा में ढलान पर ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया। इससे घबरा कर दिलीप सिंह ने चलते हुए ट्रैक्टर से कूद गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। जबकि ट्रैक्टर आगे जाकर इंजन बंद होने के कारण रूक गया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजनों ने घायल दिलीप सिंह को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!