खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

 मारपीट में एक घायल

 गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी दीनानाथ पासवान पिता मणि पासवान मारपीट की घटना में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दीनानाथ पासवान के साथ उसके गांव का ही ललन बिंद भी मजदूरी करने जाता था। इस दौरान दीनानाथ पासवान ने ललन बिंद से 80 रुपये लिए थे। पैसा देने में देर करने के कारण दोनों में विवाद हो गया। इसे लेकर ललन बिंद एवं दो अज्ञात लोगों ने मिलकर दीनानाथ राम को मारपीट कर घायल कर दिया।

 
सांप काटने से युवती घायल

मझिआंव थाना क्षेत्र के लेबरी गांव निवासी सुनील यादव की पुत्री ममता कुमारी 12 वर्ष सांप काटने से जख्मी हो गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया की ममता अपने घर में कुछ काम कर रही थी उसी बीच सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परीजनो के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।
 भूमि विवाद को लेे मारपीट में महिला घायल

 गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के हंसकेर गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में शोभा देवी पति हीरा राम घायल हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।            

इस संबंध में हीरा राम ने बताया कि मेरे खेत में फसल की बोआई कर दी गई है। उस खेत के बगल से होकर रास्ता भी है। लेकिन मेरे भाई मोती राम के पुत्र श्यामलाल राम ने फसल लगे खेत से होकर ही आना जाना शुरु किया। इस पर शोभा देवी ने उसे मना किया।इस पर श्यामलाल राम ने शोभा देवी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद उसे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में इलाजरत शोभा देवी की हालत स्थिर बनी हुई है।

 
कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव निवासी ननकु राम का पुत्र बबलू उर्फ गोपाल राम कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया बताया गया की किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद उत्पन हुआ था। उसी बात से उग्र होकर कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद स्थिति बिगड़ने पर परिजन के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

नाबालिक युवती के साथ यौन शौषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

नाबालिक युवती के साथ यौन शौषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

मुखदेव +2 हाई स्कूल में प्रशासनिक बदलाव: रविशंकर ओझा बने प्रभारी प्रधानाध्यापक

मुखदेव +2 हाई स्कूल में प्रशासनिक बदलाव: रविशंकर ओझा बने प्रभारी प्रधानाध्यापक

टीवीएस कंपनी की टीम ने भारी मात्रा में नकली स्पेयर पार्ट्स किया बरामद,शहर थाना में मामला दर्ज

टीवीएस कंपनी की टीम ने भारी मात्रा में नकली स्पेयर पार्ट्स किया बरामद,शहर थाना में मामला दर्ज

मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
error: Content is protected !!