खबर सदर अस्पताल से

ट्रैक्टर के चपेट में आने से ग्रामीण की गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के चचेरिया गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। उसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा इस घटना में व्यक्ती की मौत हो गई है। मृतक का पहचान मेराल थाना क्षेत्र के अटौला गांव निवासी मुंद्रिका चौधरी का पुत्र वीरेंद्र चौधरी 40 वर्ष बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वीरेंद्र चौधरी गांव के ही भोला यादव के यहां निर्मित आवास में काम कर रहा था। दोपहर के वक्त काम करने के बाद अपने घर पर पैदल खाना खाने अपने घर जा रहा था। इस बीच मिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसे कुचल दिया। उसके बाद एक सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से वीरेंद्र चौधरी को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है। जानकारी के अनुसार मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

 सीढ़ी से गिरकर एक घायल, अस्पताल में भर्ती

गढ़वा थाना क्षेत्र के करके गांव निवासी अवधेश राम पिता बाबूलाल राम ने मंगलवार को सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

बताया गया कि अवधेश राम ने बांस की सीढ़ी के सहारे अपने घर के छत पर चढ रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके कमर में गंभीर चोट लगी है।

 
पेड़ से गिरकर किशोरी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

: रंका थाना क्षेत्र के 22 प्लाट गांव निवासी अजय चौधरी की पुत्री रूबी कुमारी ने मंगलवार को पेड़ से गिरकर घायल हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि रूबी कुमारी ने आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रही थी। इस दौरान टहनी टूटने के कारण वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गई। इस घटना के बाद उसके स्वजनों ने उसे अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

 

महिला ने खाया कीटनाशक, चल रहा इलाज

गढ़वा : बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के आशिक अंसारी की पत्नी सजरून बीबी ने मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
बताया गया कि सजरून बीबी का पति बाहर कमाने गया है। जबकि ससुराल में उसकी सास मोतिमा बीबी एवं ससुर हबीब शेख समेत परिवार के सभी लोग सजरून बीबी को प्रताड़ित कर घर से निकल जाने को कह रहे थे। इससे तंग आकर उसने कीटनाशक खा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर उसके मायके वालों ने सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!