खबर भवनाथपुर से

Location: Bhavnathpur


1. मनरेगा योजना में जेसीबी से कार्य कराने की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच

भवनाथपुर (प्रतिनिधि)। प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नंदजी राम ने गुरुवार को स्थल पर पहुंचकर जांच की।

मामला डोभा निर्माण से जुड़ा था, जिसमें जेसीबी के उपयोग की बात सामने आई थी। बीडीओ के पूछने पर लाभुक बाला यादव ने स्पष्ट किया कि डोभा की खुदाई मजदूरों से कराई गई है। पास के खेत में जमीन समतलीकरण के कार्य में लगी जेसीबी का बकेट डोभा स्थल के समीप था, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

बीडीओ ने मौके पर पत्रकारों को बताया कि वे जांच के लिए पहुंचे हैं और पूरी स्थिति की रिपोर्ट बनाकर वरीय अधिकारियों को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर बीपीओ आनंद कुमार, एई प्रिंस कुमार, जेई परमिंदर कुमार और रोजगार सेवक जयराम व सुनील तिवारी उपस्थित थे।


2. मुस्लिम युवती से हिंदू युवक ने की विवाह, रीति-रिवाज से संपन्न हुई शादी

भवनाथपुर (प्रतिनिधि)। थाना क्षेत्र के अरसली उतरी गांव में बुधवार को एक मुस्लिम युवती का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार, अरसली उतरी निवासी अजय शर्मा के पुत्र कृष्ण कांत शर्मा गांव में एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। उसी स्कूल में मुस्लिम युवती शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और उन्होंने विवाह का निर्णय लिया।

परंतु युवती के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। मामला स्थानीय थाना तक पहुंचा, लेकिन युवती बालिग होने के कारण उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला जा सका। इसके बाद दोनों ने घर से भाग कर कोर्ट मैरिज कर ली।

बुधवार को गांव में हिंदू रीति-रिवाज से पंडितों द्वारा विधिवत विवाह संपन्न हुआ, जिसमें भोज का भी आयोजन किया गया। हालांकि, कृष्ण कांत शर्मा के इस विवाह को लेकर गांव व रिश्तेदारों में दूरी देखने को मिली। शादी के बाद युवती का नाम बदलकर समा प्रवीण से कनिका देवी रखा गया।


3. गढ़वा रेफर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, घंटों इंतजार करता रहा आदिवासी मरीज

भवनाथपुर (प्रतिनिधि)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गढ़वा रेफर किए गए एक गंभीर मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस छमिलवा के पास अचानक खराब हो गई। मरीज को पुनः भवनाथपुर अस्पताल लौटाया गया, जहां वह घंटों दूसरी एंबुलेंस की प्रतीक्षा करता रहा।

मरीज की पहचान सत्येंद्र कोरवा के रूप में हुई है, जो कोरवा आदिम जनजाति से संबंध रखते हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा भेजा जा रहा था। चालक ने बताया कि इंजन गर्म होने से एंबुलेंस बंद हो गई। करीब 15 दिन पहले ही गाड़ी की खराबी की सूचना जिला कोऑर्डिनेटर शमसाद अंसारी को दी गई थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

इस लापरवाही को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि भवनाथपुर की दोनों 108 एंबुलेंसें पिछले एक महीने से खराब हैं। इस बाबत कई बार जिला को सूचित किया गया है। बुधवार शाम को उन्होंने जिला कोऑर्डिनेटर को फोन पर चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वरीय अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जाएगी।

इस संबंध में जिला कोऑर्डिनेटर शमसाद अंसारी ने बताया कि वे छुट्टी पर थे। दोनों एंबुलेंसों को मंगवाया गया है और एक एंबुलेंस को आज ही ठीक कर भेजा जाएगा, जबकि दूसरी कल तक दुरुस्त हो जाएगी।


4. करेंट की चपेट में आई महिला पुलिसकर्मी, अस्पताल में भर्ती

भवनाथपुर (प्रतिनिधि)। थाना परिसर में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी पुष्पा कुमारी गुरुवार को करंट की चपेट में आकर घायल हो गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पुष्पा कुमारी थाना परिसर स्थित अपने कमरे में पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थीं, तभी करेंट लग गया। घटना की सूचना मिलते ही एसआई दिनेश सिंह और नारायण प्रसाद ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. दिनेश सिंह द्वारा उनका इलाज किया गया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!