खबर कांडी से

Location: कांडी


1. कांडी में 14 आपूर्तिकर्ताओं पर ₹42 लाख से अधिक की रॉयल्टी बकाया, बीडीओ ने कार्रवाई के दिए संकेत

कांडी (प्रतिनिधि)। मनरेगा योजना के तहत कटौती की गई रॉयल्टी की बकाया राशि जमा नहीं करने पर कांडी बीडीओ राकेश सहाय ने 14 प्रखंड आपूर्तिकर्ताओं को नोटिस जारी किया है।

बीडीओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2024-25 तक कुल ₹42,45,206 की रॉयल्टी राशि बकाया है। इस सूची में शामिल आपूर्तिकर्ताओं में मेसर्स मां इंटरप्राइजेज, दुबे इंटरप्राइजेज, त्रिदेव स्टोन चिप्स, सच्चिदानंद पांडेय, अर्शी इंटरप्राइजेज, प्रिंस ट्रेडर्स, जगदंबा ट्रेडर्स, त्रिदेव इंटरप्राइजेज, कमलेश सिंह, गुप्ता इंटरप्राइजेज, अजय कुमार गुप्ता, एस.के. ट्रेडर्स और अरविंद कुमार शामिल हैं।

बीडीओ ने पत्र में लिखा है कि बकाया राशि जमा नहीं करना सरकारी धन के गबन की मंशा को दर्शाता है, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी आपूर्तिकर्ता 4 जून 2025 तक जिला खनन कार्यालय गढ़वा में ऑनलाइन या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से राशि जमा करें। अन्यथा, उनके विरुद्ध विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


2. कांडी: आवास योजना में अनियमितता पर दो पंचायत सहायक कार्यमुक्त

कांडी (प्रतिनिधि)। सरकोनी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अनियमितता बरतने के आरोप में कांडी बीडीओ राकेश सहाय ने दो पंचायत सहायकों को पद से कार्यमुक्त कर दिया है।

कार्यमुक्त किए गए पंचायत सहायकों में सिताबी यादव (पिता कृष्णा यादव) और सविता देवी (पति सिताबी यादव) शामिल हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव रंजन मिश्रा द्वारा दोनों पर गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत की जांच के उपरांत उप विकास आयुक्त, गढ़वा ने तत्काल प्रभाव से दोनों को पद से हटाने का आदेश दिया था, जिसके आधार पर बीडीओ राकेश सहाय ने कार्रवाई करते हुए दोनों को कार्यमुक्त कर दिया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!