खबर पलामू से

Location: पलामू

[बेटे का हत्यारा पिता रफ्तार,करमाई घाटी के जंगल से पकड़ा गया

मेदिनीनगर।पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत रतनपुर गांव में रविवार को सूरज कुमार (18) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस के गांव पहुंचने पर पता चला कि सूरज की हत्या पिता अमित कुमार ठाकुर ने ही गला काटकर की और घर से फरार हो गया।मृतक के दादा सुदर्शन ठाकुर के बयान के आधार पर पांकी थाने में पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। छापामारी दल ने पिता अमित कुमार ठाकुर को रतनपुर टोला के करमाई घाटी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान पिता ने बताया कि उसका पत्नी से पिछले एक साल से अनबन चल रहा है और बातचीत बंद है। हालांकि उसका बेटा सूरज कुमार अपनी मां के संपर्क में रहता था और अपने नाना-नानी के घर आता-जाता था। अमित ने कई बार बेटे को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना।इसी बात को लेकर शनिवार रात गुस्से में घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे के गर्दन पर 10 से 15 बार वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सना टी-शर्ट व गमछा बरामद कर जब्त कर लिया है।

गयाजी में असामाजिक तत्वों द्वारा जरासंध महाराज की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर अमित चंदेल ने कड़ी निंदा व्यक्त किया।

मेदिनीनगर।रांची सैमफोर्ड हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर, एवं भ्रष्टाचार निरोधक जॉच ब्यूरो के राज्य सचिव अमित कुमार चंदेल ने गयाजी में असामाजिक तत्वों के द्वारा जरासंध महाराज की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने को लेकर कड़ी दिन्दा प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जरासंध चंद्रवंशी समाज के लिए पूज्यनीय हैं। उनकी प्रतिमा के साथ बेजा हरकत समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। यह कृत्य समाज की भावनाओं पर गहरा प्रहार है और इसे किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लिया जा सकता।उन्होंने कहा की यह हमारे समाज में उन्माद फैलाने की साजिश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग किया है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो चन्द्रवंशी समाज जिला से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन करेगा।मालूम हो की बोधगया थाना क्षेत्र के धनावां गांव में शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर इलाके में तनाव का माहौल कायम कर दिया। रविवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण टहलने निकले तो जरासंध चौक स्थित पूजा स्थल पर प्रतिमा के दोनों हाथ, गदा और चेहरा टूटा हुआ था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और घटना पर आक्रोश जताया।
[

मारपीट में पति-पत्नी और बच्चा घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर। नावाजयपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी बगेंद्र प्रसाद,पत्नी किरण देवी पुत्र कुंदन कुमार और लक्की प्रसाद को गांव के ही नेपाली नामक युवक ने लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे बगेंद्र प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात नेपाली प्रसाद मेरे किराना दुकान पर आया और सभी लोगों को गाली गलौज करते हुए दुकान से सामान मांगने लगा। परंतु दुकान बंद होने के कारण बगेंद्र प्रसाद नेपाली को समान नहीं दे पाया और कहा कि दुकान बंद हो गया है अभी सामान नहीं मिलेगा।इस पर नेपाली प्रसाद बगेंद्र प्रसाद और उनके पूरे परिवार के साथ मारपीट किया। जिसमें परिवार के सदस्य घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी बगेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर नावाजयपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।
[

नशीला पदार्थ सूंघाकर महिलाओं से ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

मेदिनीनगर।शहर में घर के महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर उनसे सोना चांदी के जेवर लुटकर भागने और सोना चांदी साफ करने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि विगत दिनों थाना क्षेत्र में सोना-चाँदी सफाई को लेकर चोरी करने वाले गिरोह के निगरानी एवम् गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा था।जिसके आलोक में दिनांक 05.10.2025 को निगरानी के क्रम में बस स्टेण्ड के समीप गस्ती/वाहन चैकिंग के दौरान बिना नम्बर के दो मोटरसाईकिल में सवार 4 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाये गये। उक्त चारो व्यक्ति को थाना में लाकर पुछताथ करने एवम् उनके बैग को जाँच करने के बाद पकड़ाये अभियुक्तों ने अपना नाम 1. शम्भु कुमार साह उम्र 43 वर्ष पिता दशई प्रसाद शाह 2. शशि भुषण उम्र 27 वर्ष पिता स्व० रामजन्म साह पता 3. सुमित सोनी उम्र 27 वर्ष पिता चुल्हाई साह 4. टिन्कु कुमार सोनी उम्र 25 वर्ष पिता रामाजी साह सभी पता रामनगरा पोस्ट गम्हरिया थाना सुपी जिला सीतामढ़ी बिहार बताया। आगे पुछताछ में बताये कि दिनांक 22.08.2025 को डाल्टनगंज स्थित शांतिपुरी रोड नम्बर-10 में एक घर में बर्तन साफ करने के नाम पर उस घर के औरत को विशवास में लेकर 04 सोना का चैन एवम् 04 सोने की अंगुठी, दिनांक 24.09.2025 को हमीदगंज में गहना साफ करने का धोखा देकर एक महिला से साने का चैन एवम् । अंगुठी तथा दिनांक 06.05.2025 को लेस्लीगंज थाना अन्तर्गत ग्राम ओरिया कला से भी पतंजली दवा बेचने के नाम पर महिला को नशिला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करके उसके गले का सोना के अलावा कान का फुल एवम् पायल लेकर गायब होने की बात स्वीकार किये हैं। उपरोक्त घटना के सम्बंध में पुर्व में कांड दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से1. बिना नम्बर प्लेट लगा हुआ दो (2) मोटरसाईकिल ।2. इलेक्ट्रनिक वेट मशीन-1,3. गहना बनाने वाला अलग-अलग आकृति का डाईस- 49 पीस।4. छोटा गैस सिलेंडर।5. तीन मोबाईल फोन 6. प्रत्येक गिरफ्तार अभियुक्तो के पास एक (कुल-4) ब्लु रंग का बैग एवम् उसमें सोना चाँदी साफ करने तथा अन्य औजार बरामद किया है।छापामारी अभियान में एएसआई संतोष कुमार पांडेय,पुलिस जवान सुमित कुमार रवि,संतोष लाल,हरजित कुमार और नंदलाल पटेल शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!