केतार व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी और बीडीओ ने किया बैठक

Location: Garhwa

बैठक में व्यवसायियों ने लगातार घट रही चोरी की घटना पर जातइ चिंता

केतार मुख्य बाजार में शुक्रवार को बीडीओ सावित्री कुमारी और थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने केतार बाजार व्यवसायियों के साथ बैठक किया। बैठक में व्यवसायियों ने कहा कि लगातार केतार बाजार में चोरी की घटना घटते रहती है। लेकिन इसका उद्भेदन नहीं हो पाता है। और बाजार में बस गाड़ी नहीं जाने की वजह से व्यवसायियों को सामान लाने ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिससे प्रतिदिन बाजार में गिरावट हो रहा है। वहीं बीडीओ सावित्री कुमारी ने कहा कि केतार बाजार के मुख्य चौक पर स्ट्रीट लाइट जल्द ही लगाया जाएगा। जिससे चौक चौराहों पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो। और जो लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं वे लोग अतिक्रमण खाली कर दें। वहीं थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि सभी व्यवसाय लोग जो सक्षम है वे लोग अपने-अपने दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगाए। जिससे अपराध करने वाले में डर बना रहेगा। थाना प्रभारी ने लोगों को कहा की आप निश्चित रहें, आपलोगो की समस्या बहुत जल्द दूर होगी।सभी बसें और टेंपो केतार बाजार तक आएंगी। साथ ही सीओ मैडम का सहयोग से हमलोग कर्पूरी गेट से अंबेडकर बाजार चौक तक अतिक्रमण मुक्त कराएंगे।और जो लोग यत्र यत्र अपनी वाहन बाजार में खड़े करते हैं अनवर नियम संगत कार्यवाई किया जाएगा। हमेशा गस्ती गाड़ी घुमते रहेगी,यदि किसी तरह का आम आवाम को दिक्कत हो तो वे मुझे सूचना दें। उनकी नाम की गोपनीयता रखी जाएगी।
मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार,रामश्रय कमलापुरी, रामविचार साह, विश्वनाथ साह, विनोद प्रसाद, अमरनाथ जायसवाल, पंकज कुमार, नीरज कमलापुरी,दया प्रसाद, विजय पाल सहित अन्य व्यवसाय लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!