कायस्थ समाज ने धूमधाम से मनाई चित्रगुप्त पूजा

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर प्रतिनिधि। प्रखंड के सरहसताल स्थित चित्रगुप्त मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कायस्थ समाज के लोगों ने बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष कलम और दावत रखकर विधिवत पूजा संपन्न की।

पूजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार किया—

मसी मसीभाजन संयुक्तशचरसि त्वं महितले।
लेखनी कटनी हस्त चित्रगुप्त नमोऽस्तुते॥

चित्रगुप्त नमस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायक।
कायस्थजातिमासाध्य चित्रगुप्त नमोऽस्तुते॥

कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त से राष्ट्र की उन्नति, समाज में सद्भावना और सभी के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर अनुमंडलीय चित्रांश समिति, श्री बंशीधर नगर के सचिव प्रशांत सहाय ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर रक्सा, नरही, जोरमा, बीरबल, नगर ऊंटरी, चेचरिया और जंगीपुर सहित कई ग्रामों में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान चित्रगुप्त के समक्ष साल भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया

इसके अतिरिक्त सरहसताल ग्राम स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस मौके पर मुकेश कुमार सिन्हा, प्रशांत सहाय, पारस नाथ सिन्हा, प्रकाश रंजन श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, उज्ज्वल कुमार सिन्हा, गुड्डू सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, धृति सुंदरलाल, अरविंद श्रीवास्तव, पन्ना लाल श्रीवास्तव, उदय श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना के बाद एक-दूसरे को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!