कांडी में 24 से 28 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि)- प्रखंड क्षेत्र के समस्त सनातनी हिंदुओं के तत्वावधान में कांडी में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर तमाम सनातनी हिंदू समाज के लोगों से इस श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में शामिल होकर नटवर नागर लीलाधारी श्री कृष्ण कथा सुनने की अपील की गई है। आयोजकों में शामिल कांडी पंचायत के मुखिया विजय कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि श्री राधा रानी जी की असीम कृपा एवं पितृ देवों के अतुलित आशीर्वाद से कण-कण में निहित श्री कृष्ण जी की लीलाओं के रसपान के लिए श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। सभी सनातनी हिंदुओं से अपील की गई है कि इस कार्यक्रम में सपरिवार पधार कर श्री ठाकुर जी की लीलाओं से अवगत हों। गुरुवार को इस कार्यक्रम को लेकर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। सोन नदी से अभिमंत्रित जल लाकर कथा स्थल पर पवित्र कलशों को स्थापित किया। जबकि 24 से 28 जनवरी तक संध्या 6:00 बजे से रात्रि 9:00 तक प्रतिदिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे पंडित कुंज बिहारी शुक्ल के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कही जाएगी। यह कार्यक्रम टेंपल इन वॉटर (जल मंदिर) के प्रांगण में आयोजित किया गया है। जबकि 29 जनवरी 2025 को हवन यज्ञ, पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की सनातनी हिंदुओं से अपील की गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!