कांडी में ही बनेगा नया ब्लॉक भवन, प्रशासनिक सुविधा होगी मजबूत

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि: कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पाण्डे उर्फ पिंकू पांडेय ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब कांडी में ही नए ब्लॉक भवन का निर्माण कराया जाएगा।
प्रमुख ने जानकारी दी कि यह महत्वपूर्ण निर्णय गढ़वा के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की पहल पर लिया गया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी राकेश सहाय एवं प्रखंड प्रमुख द्वारा संयुक्त रूप से कांडी क्षेत्र में लगभग 3 एकड़ 46 डिसमिल भूमि चिन्हित कर उसका सीमांकन भी कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में उपयुक्त जमीन के अभाव में तेलिया निजामत गांव में ब्लॉक भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हित किया गया था । लेकिन अब प्रशासनिक पहल के बाद कांडी में ही, वर्तमान ब्लॉक कार्यालय से लगभग 1000 फीट की दूरी पर नई जमीन उपलब्ध करा दी गई है, जहां ब्लॉक सह अंचल कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।
इस फैसले से कांडी प्रखंड सहित आसपास के कई गांवों के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें छोटे-बड़े प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र के समग्र विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!