कांडी में स्थापना दिवस पर मनरेगा योजनाओं पर विशेष कार्यक्रम 11 नवंबर को

Location: कांडी

कांडी में स्थापना दिवस पर मनरेगा योजनाओं पर विशेष कार्यक्रम 11 नवंबर को

कांडी (गढ़वा): कांडी प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव और मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि झारखंड स्थापना दिवस (11 नवंबर) के अवसर पर मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से प्रखंड मुख्यालय और सभी पंचायत सचिवालयों में एक साथ शुरू होगा।

प्रखंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में मनरेगा कर्मी, मेट, बागवानी सखी और लाभार्थी शामिल होंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में विशेष ग्राम सभा, विशेष रोजगार दिवस, प्रभात फेरी सहित अन्य गतिविधियाँ भी सुनिश्चित की गई हैं।

बैठक में बीपीओ सोनू कुमार, मुखिया अमित कुमार दुबे, पुरुषोत्तम कुमार रवि, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह, नीरज सिंह, मुखिया नीजू सिंह, ललित बैठा, सुबोध वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, विजय राम, पंचायत सचिव अंजनी कुमार, नीतीश कुमार, संतोष कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!