कांडी: बीपीएम पब्लिक स्कूल में फूड गैलरी व साइंस एग्ज़ीबिशन का भव्य आयोजन

Location: कांडी


कांडी मुख्यालय स्थित बीपीएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को फूड गैलरी एवं साइंस एग्ज़ीबिशन प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीपीओ श्री रविंद्र कुमार मेहता, अरविंद कुमार मेहता एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
प्रदर्शनी के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल एवं फूड स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों की मानसिक रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के संचालक श्री अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अजय कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी शिक्षक गोपाल प्रसाद, श्री राजेश कुमार, श्री राकेश कुमार, सुश्री रचना मिश्रा, सुश्री शकुंतला अकेला सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
फूड गैलरी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, वहीं साइंस एग्ज़ीबिशन में विज्ञान से संबंधित मॉडल, प्रयोग एवं नवाचार दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!