Location: Garhwa

गढ़वा: कसौधन वैश्य समाज महिला मंच की आम बैठक पुरानी बाजार स्थित रुक्मणी साहू धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शोभा कश्यप ने की, जिसमें आगामी 23 मार्च को बंधन मैरिज हॉल में आयोजित होली मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही महिला टीम के नए सत्र के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया।
महिला मंच की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष: कंचन कश्यप,सचिव: अर्चना कश्यप,उपाध्यक्ष: नमिता कश्यप,कोषाध्यक्ष: निधि कश्यप,संगठन मंत्री: सीमा कश्यप,संरक्षक: श्याम दुलारी कश्यप, शोभा कश्यप
बैठक में समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवा टीम के लिए हर्ष कश्यप (अध्यक्ष) एवं अभिषेक कश्यप (सचिव) को मनोनीत किया, जो आगे अपनी टीम का गठन करेंगे।
उमेश कश्यप ने कहा कि समाज की महिलाएँ रामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत-पानी की व्यवस्था, सावन माह में श्रावणी महोत्सव, रक्तदान सहित अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने महिला मंच की नई टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
बैठक में ममता कश्यप, प्रीति कश्यप, मनोरमा कश्यप, सारिका कश्यप, सुनयना कश्यप, सोनी कश्यप, मोना कश्यप, चंचला कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।















