कल्याणपुर में भतीजे ने चाची पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पारिवारिक विवाद के कारण एक बड़ी घटना घटित हो गई।कल्याणपुर गांव निवासी स्वर्गीय मनु चौधरी की पत्नी, 50 वर्षीय ननकलिया कुंवर पर उनके ही भतीजे ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल महिला को बचाया और तुरंत उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक महिला का इलाज अस्पताल में जारी था और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घायल ननकलिया कुंवर ने इलाज के दौरान बताया कि घटना की जड़ घर के पास शौच करने को लेकर कहासुनी हुई है।महिला ने घर के पास अपने गोतिया परिवार के सदस्य को शौच करने से मना किया था, जिस पर भतीजा आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर उसने चाकू से वार कर दिया। इस अचानक हुए हमले से घर और गांव में अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल घायल महिला का इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।गांव के लोगों का कहना है कि मामूली बात पर इस तरह का हमला होना बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।वही घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर महिला से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!