कंप्यूटर कोर्स पूर्ण करने पर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- नगर पंचायत क्षेत्र के चचेरिया स्थित वार्ड नं 9 में सी.सी.एल. कंप्यूटर सेंटर द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स का समापन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक आनन्द प्रकाश के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।संस्थान के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफल प्रशिक्षण के उपलक्ष्य में प्रमाणपत्र वितरण किया गया।
निदेशक आनन्द प्रकाश ने कहा कि आधुनिक युग में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व सभी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है।आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर न केवल शिक्षा और रोजगार का प्रमुख साधन बन गया है,बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में एक अनिवार्य आवश्यकता के रूप में स्थापित हो चुका है।आज का युग कंप्यूटर और तकनीकी ज्ञान का है।बिना कंप्यूटर शिक्षा के कोई भी विद्यार्थी अपने करियर में आगे नहीं बढ़ सकता।इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करते हैं।यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि ग्रामीण और शहरी दोनों पृष्ठभूमि के विद्यार्थी इस प्रशिक्षण से लाभान्वित हो रहे हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल प्रमाणपत्र प्राप्त करने तक सीमित न रहें,बल्कि अपने ज्ञान का उपयोग व्यावहारिक जीवन लाये और कई विद्यार्थियों ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ,बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा।संस्थान से प्रथम स्थान लाने वाले प्रिंस राज,द्वितीय अंशिका कुमारी तथा तृतीय स्थान अंजली कुमारी ने प्राप्त किया और बाकी विद्यार्थियों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा।कार्यक्रम का संचालन प्रतीक कुमार पाण्डेय एवं सुमंत विश्वकर्मा के द्वारा किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!