एकजुट हुआ कलवार समाज, धूमधाम से मनाई गई भगवान बलभद्र की जयंती, समाज की एकजुटता पर दिया गया बल

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): ब्याहुत कलवार समाज की ओर से रविवार को शहर के चचेरिया स्थित अलका मैरिज हॉल में आराध्य देव भगवान श्री बलभद्र की जयंती व पूजन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलभद्र की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और हवन से हुआ, जिसे राजा पहाड़ी शिव मंदिर के विद्वान पंडित रामचंद्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में डॉ. संतोष कुमार एवं उनकी पत्नी प्रीति सागर ने पूजा-अर्चना की। भजन, आरती और पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रसाद, पूर्व खाद आपूर्ति पदाधिकारी जोखू प्रसाद और पूर्व प्रधानाध्यापक विद्या सागर को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात स्वजातीय परिचर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने समाज की मजबूती और उत्थान पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कलवार समाज को एकजुट करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रसाद ने कहा कि भगवान बलभद्र का मुख्य अस्त्र हल और मूसल रहा है, इसलिए कृषक समाज के लिए उनकी पूजा का विशेष महत्व है। कलवार समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है और राष्ट्र निर्माण में इसका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने समाज को एक सूत्र में बांधने और युवाओं को आगे बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही गरीब और मेधावी छात्रों की शिक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा की।

पूर्व प्रधानाध्यापक सीताराम जायसवाल ने कहा कि कलवार समाज हमेशा सामाजिक और राष्ट्रीय नवनिर्माण में योगदान देता रहा है। दुनिया में जहां भी इस समाज के लोग रहते हैं, वे समाज के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं।

लता देवी ने समाज को राजनीतिक पहचान मजबूत करने के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।
विद्यासागर प्रसाद ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, सामूहिक विवाह और सम्मेलन के जरिए समाज को मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में कामता प्रसाद, अजय प्रसाद मुखिया, रवि प्रकाश, राजकुमार प्रसाद, रुपेश कुमार पप्पू, युवा कलवार समाज के सचिव नीरज कुमार, मुखिया वीरेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवशंकर प्रसाद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अश्विनी कुमार ने किया।

अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मौके पर डॉ. ओमप्रकाश, अजय प्रसाद गुप्ता, अरविंद प्रसाद, अमरेंद्र प्रसाद, मंटू प्रसाद, विनय प्रसाद, रामू प्रसाद, भारत भूषण प्रसाद, अशोक कुमार, संतोष प्रसाद, ईश्वरी प्रसाद, बहादुर प्रसाद, शुभम कुमार, हीरा प्रसाद, पंकज कुमार, नित्यानंद कुमार, रितेश कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, विभा जायसवाल, नीतू रानी, रंजना देवी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!