Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने उपायुक्त को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उपायुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें मां गढ़ देवी की प्रतिमा और सुंदरी भेंट की गई।
मांग पत्र में निम्नलिखित प्रमुख मांगें शामिल हैं :
- नगर पंचायत में कचरा फेंकने के लिए डंपिंग यार्ड का निर्माण।
- सभी वार्डों में नाली और गलियों की सफाई।
- सर्वे कराकर सड़कों का निर्माण।
- घर-घर नल-जल योजना को चालू करना, चापानल लगवाना।
- जर्जर बिजली तार, पोल और ट्रांसफार्मर को बदलना।
- नगर पंचायत का अलग विद्युत सब स्टेशन स्थापित करना।
- खजूरी जलाशय योजना को चालू कर किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराना।
- खेती योग्य भूमि पर होल्डिंग टैक्स से मुक्ति।
- कोयल नदी के किनारे तटबंध का निर्माण, ताकि बाढ़ से नगर पंचायत को बचाया जा सके।
- मैया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं को लाभ दिलाना।
- वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन सहित लंबित पेंशन राशि का भुगतान।
- खेल स्टेडियम का निर्माण।
मारुति नंदन सोनी ने कहा कि ये सभी मांगें आम जनता की सुविधा और विकास से जुड़ी हैं। उन्होंने उपायुक्त से जल्द कार्रवाई करने की अपील की।











