ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, सरकार की आमद मरहबा के लगे नारे

Location: Meral

मेराल । पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के मौके पर प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में ईद मिलादुन्नबी का जुलुश हर्षौल्लाश के साथ निकली गई। इस दौरान हासनदाग गांव में भी मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस मदरसा प्रांगण से शुरू हुआ गांव भ्रमण करते हुए पुनः मदरसा पर लाकर समापन किया गया। इस दौरान सलातो सलाम पढ़ी गई और जुलूस में सरकार की आमद मरहबा मदनी की आमद मरहबा, नारे तकबीर के नारे लगाये गये। गांव के ईमाम मौलाना सफीक साहब ने कहा कि मोहम्मद साहब ने आपसी भाईचारा तथा एकता का संदेश दिया है। पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची मोहब्बत है। मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को आपसी प्रेम भाईचारा अमन और इंसानियत का पैगाम दिया है। हजरत मोहम्मद का दुनिया में आना सभी के लिए बरकत की बात है। मोहम्मद साहब ने संदेश दिया है कि सभी धर्म के गुरुओं का सम्मान करें, वैसे लोग समाज के लिए नासूर हैं जो अराजकता वह अशांति फैलाते हैं। इस मौके पर शिक्षक ताहिर अंसारी समाज सेवी मुबारक अंसारी खजांची सदाम अंसारी ई महबूब अंसारी ए एच अख्तर, मंसूर अंसारी नईमुद्दीन अंसारी कौसर अंसारी गुलाबास अंसारी अलीमुदीन अंसारी रोजमोहम्मद अंसारी हबीब अंसारी अख्तर अंसारी सफायत अंसारी एहसान अंसारी मुद्दसिर अंसारी जन्नत हुसैन तौहीद अंसारी डॉक्टर वाहिद अंसारी इरफान अंसारी सहित सैकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबियों के लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!