आर.के. पब्लिक स्कूल उचरी में परीक्षा परिणाम घोषित, अभिभावक गोष्ठी का हुआ आयोजन

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रखंड अंतर्गत आर.के. पब्लिक स्कूल उचरी में नर्सरी से कक्षा 10वीं तक की FA-1 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सह वरिष्ठ भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय और प्राचार्य के.आर. झा ने गणमान्य अभिभावकों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण बन गया। इसके बाद FA-1 परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए और कक्षा के टॉपर्स को योग्यता प्रमाण पत्र (Certificates of Merit) तथा 100% उपस्थिति प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
विद्यालय के प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय निदेशक अलख नाथ पांडेय ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं, उन्हें मोबाइल से दूर रखें और नियमित रूप से उनकी पढ़ाई एवं होमवर्क पर ध्यान दें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!