आर्थिक तंगी में उम्मीद की किरण बने गढ़वा के समाजसेवी, बेटी की शादी में की सहयोग

गढ़वा: मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए गढ़वा के समाजसेवियों ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में आगे बढ़कर मदद की और पिता की भूमिका निभाई। चिनिया प्रखंड के केला झरिया गांव निवासी अत्यंत निर्धन परिवार की बेटी सुशीला कुमारी खरवार की शादी आगामी 11 मई 2025 को होने वाली है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार शादी की तैयारियों में कठिनाई झेल रहा था।

इस स्थिति की जानकारी मिलते ही गढ़वा शहर के समाजसेवियों ने सहयोग की पहल की। आज गढ़वा मेन रोड स्थित विजय कुमार केशरी के आवास पर शादी की आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं, जिनमें कपड़े, आर्टिफिशियल गहने, अटैची, बर्तन, सिगड़ी, बेडशीट, बाल्टी, हैंडबैग सहित अनेक घरेलू उपयोग की सामग्री शामिल थी।

इस पुनीत कार्य में विजय कुमार केशरीरीता केशरीनितेश केशरीअलीशा केशरीराजमोहन पालराकेश पालकमलेश गुप्ताप्रो. उमेश सहायसुनील अग्रवालचंदन केशरीसुशील केशरीशौकत खानसाजिद खान समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

शौकत खान ने अपनी दुकान से दर्जनों सामग्रियां देकर बेटी की हौसला अफजाई की और कहा कि यह कार्य उनके लिए सौभाग्य की बात है। सुशीला के परिवार से मां, बहन, भाई व बहनोई भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!