आरजेडी का संगठन मजबूत आधार पर, 20 प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित – जिला नेतृत्व तय होगा 5 से 11 जून के बीच

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव के तहत गढ़वा जिले में आज 2 जून 2025 (सोमवार) को सभी 20 प्रखंडों के अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव की प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।

निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं:गढ़वा: नौशाद अली,डंडा: शिवनारायण चौधरी,रमकंडा: प्रदीप यादव,चिनिया: चंद्रिका यादव,रंका: अकबर अंसारी,बरगढ़: कमलेश प्रसाद,भंडरिया: प्रदीप ठाकुर,मेराल: पारसनाथ विश्वकर्मा,रमना: जगदीश यादव,डंडई: सुभाष प्रसाद मेहता,धुरकी: कलामुद्दीन अंसारी,सगमा: रामेश्वर यादव,बंशीधर नगर: राजकुमार राम,भवनाथपुर: रामनिवास यादव,खरौंधी: जगन्नाथ पाल,केतार: जगनारायण यादव,बिशुनपुर: शिवबचा यादव,मझियांव: शकील खान,बरडीहा: बबलू कुमार रजवार,कांडी: जगदीश यादव

इस मौके पर गढ़वा सदर प्रखंड अध्यक्ष पद पर नौशाद अली को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया, जिनकी घोषणा प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र पाल द्वारा की गई।

चुनाव संपन्न होने के बाद आरजेडी संगठन ने जानकारी दी कि अब प्रखंड कमेटियों का विस्तार किया जाएगा। वहीं, गढ़वा जिला अध्यक्ष पद का चुनाव 5 से 11 जून 2025 के बीच संपन्न होगा। इसके बाद जिला कार्यकारिणी और अन्य पदों की नियुक्ति की जाएगी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल अब बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करेगा। कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!