आरएसएस ने निकाला भव्य पथ संचालन मार्च

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्र.सं.): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा सोमवार को मझिआंव प्रखंड में भव्य पथ संचालन मार्च का आयोजन किया गया। यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष में प्रवेश और विजयादशमी के अवसर पर सशस्त्र पूजन के तहत मंडल स्तरीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया।

मार्च की शुरुआत नगर पंचायत क्षेत्र के चंद्री शिव मंदिर परिसर से की गई, जहां भारत माता की तस्वीर की विधिवत पूजा की गई। इसके बाद लगभग 150 स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों ने खंड कार्यवाह राहुल कुमार के नेतृत्व में पथ संचालन मार्च निकाला। यह रथ यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर ब्लॉक रोड, तीन मुहान, मेन बाजार, बस स्टैंड, पुराना अस्पताल, और बाइपास होते हुए ‘द अक्षर पब्लिक स्कूल’ परिसर में समाप्त हुई।

मार्च के दौरान भारत माता की जय के नारों और देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। स्वयंसेवक पूर्ण अनुशासन और समर्पण भाव के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते दिखे।

इस अवसर पर ललित पांडेय, लव कुमार पांडेय, ऋषि पांडेय, सुजीत पांडेय, ज्योति ठाकुर, हर्षित तिवारी, पवन कुमार, आदर्श कुमार, संजीव उपाध्याय, सुधीर उपाध्याय, सर्वेंद्र पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों और संघ के सदस्यों ने भाग लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!