आपसी विवाद में युवक के साथ मारपीट, नकदी और गहनों की भी हुई लूट

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुशदढ़ गांव निवासी भगवान शर्मा के पुत्र प्रेम शर्मा पर गुरुवार देर रात भोजपुर गांव में लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आपसी विवाद में हुई इस घटना में प्रेम शर्मा घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

घायल ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि भोजपुर निवासी महेंद्र उरांव ने सेंटिंग के काम को लेकर उसे घर बुलाया था। प्रेम शर्मा उस समय एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, तभी महेंद्र उरांव के घर पहुंचते ही पवन उरांव, दारा पासवान, आकाश पासवान, विशाल कुमार और खुद महेंद्र उरांव ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

प्रेम शर्मा ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया और हमलावरों ने उसके पास से एक रियलमी मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी भी लूट ली।

घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!