आदिम जनजाति परिवारों को सर्दी से राहत: बीडीओ सतीश भगत ने वितरित किए 50 कंबल

Location: Meral

मेराल:प्रखंड के तीसर टैटूका पंचायत में बीडीओ सतीश भगत ने शुक्रवार को 50 आदिम जनजाति परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि आदिम जनजाति परिवारों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया है।

उन्होंने बताया कि कोटाम और बहेरवा गांव के गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। साथ ही, उन्होंने वितरण के दौरान लाभुकों से राशन और पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली।

बीडीओ भगत ने कहा कि सरकार का यह प्रयास सर्दी के मौसम में वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर पंचायत सचिव बसंत पांडे, नाजीर सुनील कुमार, मुखिया राम प्रताप साव, मुखिया पति जगजीवन राम, शंभू राम, राजेश यादव, और रामप्रीत यादव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!