आगजनी में घर व सारा सामान जलकर राख, पीड़ित ने अंचल अधिकारी से की मुआवजे की मांग

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के सनपूरा गांव निवासी स्वर्गीय पुटकी राम के पुत्र मनोहर राम ने आगजनी की घटना में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने को लेकर अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपा है।दिए गए आवेदन में मनोहर राम ने बताया कि रविवार को वे किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर में आग लगा दी गई। आग इतनी भीषण थी कि उनका पूरा घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।पीड़ित के अनुसार आग लगने से घर में रखे आवश्यक कागजात, नकद रुपये, अनाज, कपड़े, जेवरात समेत अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। इस घटना में उन्हें लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।मनोहर राम ने प्रशासन से मामले की जांच कराने तथा आपदा राहत मद से उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उनका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है और सरकारी सहायता की उन्हें तत्काल आवश्यकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!