अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस निरीक्षक व सभी थाना प्रभारियों के साथ किया‌ मासिक समीक्षा बैठक

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर:- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह व भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक किया।एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह बताया कि मुस्लिम धर्मावलंबियों का पर्व रमजान, आगामी होली पर्व,अपराध नियंत्रण को रोकने तथा पुराने कांड को निष्पादन सह समय पूरा करें।उन्होंने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि में गस्ती तेज करने को कहा है।चौक-चौराहों पर विशेष नजर रखे साथ ही साथ बंशीधर महोत्सव को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिया गया है।बढ़ते वाहन दुर्घटना को देखते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान लागातार चलायें।जिसमें एमभी एक्ट के तहत बिना हेलमेट के मोटरसाइकल चलाने वाले चालक,बिना ड्राइवरी लाइसेंस,ट्रिपल लोडिंग तथा तेज गति से मोटरसाइकल चलाने वाले चालकों चिन्हित कर कार्रवाई करें।मौके पर थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक,धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,रमना पुलिस पदाधिकारी कमलेश महतो,बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार,भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन,केतार थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी,खरौंधी थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी,हरिहरपुर ओपी प्रभारी सैफुल्लाह अंसारी,कार्यालय के रीडर निसाल कोंगाड़ी कार्यालय के आरक्षी अमित कुमार तथा राजेश कुमार मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!