अनाथ बेटी का सहारा बने “ट्री मैन” डॉ. कौशल, कराया धूमधाम से विवाह

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 2 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

Writing
पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती पाटादोहर गांव में मानवता और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। वन राखी मूवमेंट के प्रणेता “ट्री मैन” डॉ. कौशल किशोर जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सह डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल ने अनाथ युवती बरती कुमारी का पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ विवाह संपन्न कराया तथा कन्यादान किया।
बरती कुमारी, स्वर्गीय सुकुल सिंह की पुत्री हैं। उनका विवाह अर्जुन सिंह के साथ कराया गया। विवाह समारोह में डॉ. कौशल दंपती ने नवविवाहित जोड़े को बर्तन, वस्त्र एवं आशीर्वाद स्वरूप अमरूद और कपूर के पौधे भेंट किए। साथ ही बारातियों के बीच भी पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गौरतलब है कि डॉ. कौशल किशोर जायसवाल एवं मुखिया पूनम जायसवाल अब तक 22 अनाथ एवं गरीब बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनका कन्यादान करा चुके हैं। उनका यह सामाजिक कार्य क्षेत्र में मानवता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित कर रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    अनाथ बेटी का सहारा बने “ट्री मैन” डॉ. कौशल, कराया धूमधाम से विवाह

    अनाथ बेटी का सहारा बने “ट्री मैन” डॉ. कौशल, कराया धूमधाम से विवाह

    झारखंड माटी कला बोर्ड कार्यालय में पनशाला का उद्घाटन, समाजसेवा का दिया संदेश

    झारखंड माटी कला बोर्ड कार्यालय में पनशाला का उद्घाटन, समाजसेवा का दिया संदेश

    भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन, नेताओं ने संगठन और राष्ट्रवाद पर रखा जोर

    भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन, नेताओं ने संगठन और राष्ट्रवाद पर रखा जोर

    बंशीधर मंदिर में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

    बंशीधर मंदिर में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

    मेराल में आधुनिक तथा डिजिटल सुविधा से युक्त एकलव्य एकेडमी का हुआ उद्घाटन

    मेराल में आधुनिक तथा डिजिटल सुविधा से युक्त एकलव्य एकेडमी का हुआ उद्घाटन

    मेराल में आधुनिक एवं डिजिटल सुविधाओं से युक्त एकलव्य एकेडमी का उद्घाटन

    मेराल में आधुनिक एवं डिजिटल सुविधाओं से युक्त एकलव्य एकेडमी का उद्घाटन
    error: Content is protected !!