अनाथ बच्चों और विधवा महिला को न्याय दिलाने की पहल, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा सक्रिय

Location: Garhwa

गढ़वा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के निर्देश पर 90 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के तहत मेराल प्रखंड के बहुरहा गांव के दो अनाथ बच्चों और एक विधवा महिला के लिए न्याय की पहल की गई है।

अनाथ बच्चों का मामला:
बहुरहा गांव के दो बच्चे, जिनके माता-पिता दोनों का देहांत हो चुका है, सरकारी लाभों से वंचित हैं। न तो उनका राशन कार्ड बना है और न ही किसी अन्य योजना का लाभ मिल रहा है। इन बच्चों के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने और स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विधवा महिला का संघर्ष:
उड़ीसा निवासी अंजली कौर, जो 9 साल के बच्चे के साथ वर्तमान में महिला आश्रय गृह में रह रही हैं, अपने हक के ₹70,000 मुआवजे के लिए एक माह से भटक रही हैं। उनके पति की मृत्यु आंध्र प्रदेश में सर्कस के “मौत का कुआं” में दुर्घटना के कारण हुई थी। सर्कस मालिक ने मुआवजे के रूप में ₹70,000 दिया, लेकिन मृतक के मामा ने यह पैसा अपने कब्जे में ले लिया।

विधिक सेवा प्राधिकार की पहल:
जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा की चार सदस्यीय टीम, जिसमें कृष्णा नंद दुबे, मुरली श्याम तिवारी, सुनीता पांडे, और विकास गौतम शामिल हैं, ने विधवा से संपर्क कर उनकी समस्या सुनी और आवेदन प्राप्त किया। यह मामला सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सौंपा गया है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!