अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

Location: Garhwa


गढ़वा। भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान उपायुक्त श्री दिनेश यादव ने उन्हें प्रभार सौंपा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के उपरांत उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जिले के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़वा के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

पदभार ग्रहण के पश्चात जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त श्री मित्तल का स्वागत किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री संजय कुमार प्रसाद, जिला भूमि उपसमाहर्ता श्री रवीश राज सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धीरज प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!