अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि व संगोष्ठी, शिक्षा को बताया सामाजिक बदलाव की कुंजी-डॉ. पातंजली केशरी 

Location: Garhwa

गढ़वा :भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर गढ़वा शहर स्थित टंडवा नदी किनारे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के बीच स्टेशनरी सामग्री का वितरण कर उनके प्रति सम्मान और प्रेरणा का भाव व्यक्त किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने न सिर्फ संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि शिक्षा को समाजिक बदलाव का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज में बदलाव लाने की सबसे बड़ी शक्ति शिक्षा में निहित होती है।

भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि बाबा साहेब एक महान समाज सुधारक, वकील, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। उनका जीवन समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना पर आधारित था। उन्होंने समाज में छुआछूत, भेदभाव और असमानता के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया।

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार चौबे ने कहा कि यह जयंती केवल श्रद्धांजलि का दिन नहीं, बल्कि उनके सपनों के भारत को साकार करने के संकल्प का अवसर है। उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने और एक समरस समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविंद तूफानी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच स्टेशनरी का वितरण किया गया। मौके पर रवींद्र जायसवाल, उमेश कश्यप, अब्दुल मन्नान, रविंद्र पासवान, डॉ. विजय प्रसाद, धनंजय गौड़, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!